![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/02_09_2022-arrest_23035585.jpg)
RGAन्यूज़ मध्य प्रदेश समाचार
मध्य प्रदेश के सागर में चार चौकीदारों की हत्यारे को पुलिस ने भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने भी इस मामले में पड़ताल कर जल्द से जल्द मामले को सुलझाने के आदेश दिए हैं।
भोपाल:- मध्य प्रदेश के सागर में चार चौकीदारों की हत्या के आरोपित को सागर पुलिस ने गुरुवार की रात भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। ये हत्यांए 01 मई और उसके बाद 27 से 30 अगस्त के बीच हुई थी।
पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर सागर ले गई। गुरुवार की रात आरोपित ने भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में संगमरमर की दुकान के एक चौकीदार की भी हत्या की थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन हत्याओं के बाद सागर पुलिस लगातार आरोपितों की विभिन्न स्तरों पर तलाश करने में जुटी हुई थी। मोबाइल फोन को भी ट्रैक किया जा रहा था। गुरुवार को सागर पुलिस को मोबाइल फोन की लोकेशन भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र के लालघाटी के करीब मिल रही थी।
इसी लोकेशन के आधार पर सागर पुलिस गुरुवार शाम भोपाल के लिए रवाना हुई और देर रात आरोपी को पुलिस ने भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र के लालघाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।