
RGA News टीम,रामपुर
पूर्व मंत्री एवं सपा नेता मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन वह बहुत पहले से चाहते थे। उन्होंने ही इस बारे में सपा मुखिया अखिलेश यादव से बात की थी। देश की सियासत बदलने उत्तर प्रदेश ही काफी है।
लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती द्वारा किए गए गठबंधन के ऐलान के बाद आजम खां भी रामपुर में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि यूपी में गठबंधन की सियासत देश में बदलाव लाएगी। अब भाजपा के पास ईवीएम मशीनों से बेईमानी कराने का रास्ता ही खुला है। भाजपा की डूबती नाव को ईवीएम ही बचा सकती है, लेकिन इस पर नजर रखी जाएगी।