टेंट सिटी में बाबा विश्वनाथ का होगा थ्री-डी दर्शन​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News बनारस

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से खास इंतजाम किया जा रहा है। प्रवासी मेहमान टेंट सिटी के अंदर श्रीकाशी विश्वनाथ का थ्री-डी दर्शन करेंगे। मंदिर प्रशासन ने मल्टीमीडिया की मदद से गर्भगृह के अंदर होने वाले दर्शन-पूजन को देखने के लिए डिजिटल तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ-साथ विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का आडियो-वीडियो प्रजेंटेशन होगा। जिसको देखने व सुनने के बाद मंदिर के इतिहास से लेकर अब तक के कार्यों की पूरी जानकारी मिल जाएंगी।काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने प्रवासी भारतीय मेहमानों के लिए तमाम कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक टेंट सिटी के अंदर विश्वनाथ मंदिर का अलग कॉटेज बनेगा। इसमें कुल छह अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें जो सबसे खास होगा वह बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के अंदर थ्री-डी दर्शन-पूजन है। एक खास एरिया डिजाइन की जा रही है। जो एकदम गर्भगृह के आकार का होगा। इसमें प्रवेश करने के बाद आगंतुकों को थ्री-डी चश्मा दिया जाएगा। इसके बाद साउंड चालू करने के बाद चश्मे से देखने पर पूरी तरह वास्तविक गर्भगृह के अंदर दर्शन-पूजन का एहसास होगा। विशेष आयोजनों व आरती की लगेगी प्रदर्शनीश्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की अलग-अलग आयाम व दर्शन-पूजन से सम्बंधित प्रदर्शनी लगेगी। जिसमें पांचों पहर की आरती, होली, सावन, महाशिवरात्रि सहित खास मौके पर होने वाले आयोजनों व परिसर की महत्ता की होगी। इसमें पूर्व में मंदिर की व्यवस्थाओं का वर्तमान से तुलनात्मक प्रदर्शन भी होगा। इसमें मंदिर के लिए चुनौती और सौगात के बारे में भी बताया जाएगा। विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का रखा जाएगा मॉडल मंदिर प्रशासन ने विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के मॉडल का प्रजेंटेशन भी करेंगे। चार गुणे 10 फीट क्षेत्रफल वाले लकड़ी के ऊपर कॉरिडोर की आकृति उकेरी जाएंगी। जिसमें पाथवे, कॉरिडोर के अंदर की सुविधाएं, धर्मशाला, विद्यालय सहित पूरा समावेश होगा। विश्वनाथ मंदिर को लेकर तीन फिल्म भी होगी प्रदर्शित टेंट सिटी के अंदर बाबा विश्वनाथ की महत्ता के बारे में जानने के लिए प्रवासी मेहमानों के लिए तीन अलग-अलग तरह की फिल्म प्रदर्शित होगी। जिसमें एक में पौराणिक इतिहास, दूसरे में विश्वेश्वर जी के बारे में और तीसरे में काशी की धार्मिकता और सांस्कृतिकता के बारे में फिल्म बनायी गयी है। यानी तीनों फिल्म देखने के बाद काशी से लेकर विश्वनाथ मंदिर का पूरा इतिहास जाना जा सकेगा।अघोरा व योगा के लिए खुला मैदान होगा मंदिर प्रशासन की ओर से तीन खुला मैदान वाला कक्ष तैयार होगा। जिसमें एक में संस्कतियों व परम्पराओं के बारे में गीत सुनाया जाएगा। इसमें बाबा दरबार की आरती और अनुष्ठान के दौरान होने वाला मंत्रोच्चार होगा। इसके अलावा योगा व अघोरा के लिए अलग-अलग स्थान होंगे। यहां योगस्थल पर कोई भी आगंतुक आकर योगा कर सकेगा।बाबा दर्शन के लिए खुलेगा हेल्पडेस्क टेंट सिटी के अंदर सम्मेलन के दौरान तीन दिनों तक हेल्प डेस्क खोल जाएगा। जहां मंदिर से जुड़ें आयोजनों से सम्बंधित पुस्तिकाएं उपलब्ध होंगी। जिसमें सभी प्रकार के विवरण रहेंगे। इसके अलावा प्रसाद व टिकट भी मुहैया कराया जाएगा।

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.