कोच्चि में नौसेना बेस के पास मछुआरे को लगी गोली, बाल-बाल बची जान

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

फोर्ट कोच्चि तटीय पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि चोट गंभीर नहीं थी और गोली नाव के अंदर ही मिली है। उन्होंने बताया कि घटना आईएनएस द्रोणाचार्य के पास हुई है। यह जगह मुख्य नौसेना अड्डे से करीब 10 किलोमीटर दूर है।

मछुआरे को कान के पास लगी गोली

कोच्चि, : कोच्चि में तट पर वापस आते वक्त एक मछुआरे के कान के पास गोली लग गई। यह हादसा दक्षिणी नौसेना कमान के तहत एक गनरी प्रशिक्षण स्कूल के पास हुआ। हादसे में गनीमत यह रही कि गोली लगने के कारण गंभीर चोट नहीं आई है। नहीं तो हादसे में मछुआरे की जान भी जा सकती थी।

आईएनएस द्रोणाचार्य के पास हुआ हादसा

फोर्ट कोच्चि तटीय पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि चोट गंभीर नहीं थी और गोली नाव के अंदर ही मिली है। उन्होंने बताया कि घटना आईएनएस द्रोणाचार्य के पास हुई है। यह जगह मुख्य नौसेना अड्डे से करीब 10 किलोमीटर दूर है। ऐसे में यह पता लगाया जाना है कि क्या दिन के दौरान कोई फायरिंग अभ्यास किया जा रहा था। इस बीच, रक्षा सूत्रों ने कहा है कि गोली नौसेना के अड्डे से घटनास्थल तक नहीं आ सकती है।

मौके पर मिली गोली की जांच

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नौसेना के अधिकारियों ने नाव में मिली गोली की जांच की है। जिसके बाद बताया जा रहा है कि यह एक 2 मिमी की गोली थी, जिसका इस्तेमाल शिकार या खेल के लिए किया जाता है और सैन्य ग्रेड की गोली नहीं है। रक्षा बलों द्वारा काफी बड़े कैलिबर की गोलियों का इस्तेमाल किया जाता है।

शूटिंग रेंज से घटनास्थल तक नहीं आ सकती गोली

नौसेना अधिकारियों ने बताया कि शूटिंग रेंज के पीछे एक ऊंची दीवार होती है, जो लक्ष्य से हटकर या घुमावदार गोलियों को रोकने के लिए होती है। पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए गोली की फोरेंसिक जांच करने की बात कही 

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.