

RGAन्यूज़
Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी चलाएगी अभियान। शनिवार को पार्टी करने जा रही है घोषणा। नगर निगम चुनाव को देखते हुए इस मुद्दे को हवा देगी आप। लोगाें के बीच में पैठ बनाने को स्कूलाें में दिल्ली मॉडल यहां भी लागू किए जाने की रखेगी
Aam Aadmi Party:नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलाें की शिक्षा को मुद्दा बनाएगी।
आगरा,। आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव के लिए अपनी जमीन तैयार करने में जुट गई है। इसके लिए वह गरीब और जरूरतमंद तबके पर लक्ष्य साधकर आगे बढ़ने की तैयारी है। इसके लिए पार्टी प्रदेश के सरकारी स्कूलों की हकीकत सामने लाने के लिए सेल्फी विद स्कूल अभियान की शुरूआत करने जा रहा है।
शनिवार को पार्टी पदाधिकारी सुलभपुरम, सिकंदरा-बोदला रोड स्थित पार्टी के ब्रजप्रांत कार्यालय पर बैठक कर इसकी अंतिम रणनीति तैयार कर अभियान शुरूआत की घोषणा करेंगे
पार्टी की ब्रजप्रांत अध्यक्ष डा. ह्रदेश चौधरी ने बताया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के नाम पर करोड़ों फूंककर भाजपा सरकार शिक्षा का स्तर सुधारने के कोरे दावे कर रहा है, जबकि हकीकत में सरकारी विद्यालयों की स्थिति बदहाल है। सेल्फी विद स्कूल अभियान के माध्यम से पार्टी ऐसे स्कूलों को सामने लेकर आएगी
लोगों को जोड़ेंगे
पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरज बघेल ने बताया कि इस अभियान से आम लोगों को भी जोड़ा जाएगा। पार्टी एक नंबर जारी करेगी, जिस पर लोग ऐसे ही बदहाल स्कूलों की स्थिति दर्शाती फोटो भेजेंगे, जिन्हें पार्टी अपने पटल पर रखकर दावों की पोल खोलेगी
यह है प्लानिंग
पार्टी नगर निगम चुनाव में दमदार प्रदर्शन करना चाहती है। इसके लिए लोगों के बीच पैठ बनाने और दिल्ली के स्कूलों के माडल को यहां भी लागू करने का दावा करते हुए वह जरूरतमंद और गरीब तबके पर लक्ष्य साधकर उन्हें अपने पक्ष में करने की क