RGAन्यूज़
Krishna JanamBhoomi Case अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में वाद दायर कर श्री कृष्ण जन्मस्थान के पूर्वी छोर पर बनी मीना मस्जिद को हटाने की मा
दो बजे बाद मीना मस्जिद हटाने के लिए दायर वाद पर हो सकती है सुनवाई।
आगरा,श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में वादी अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में वाद दायर कर श्री कृष्ण जन्मस्थान के पूर्वी छोर पर बनी मीना मस्जिद को हटाने की मांग की है। उनका कहना है ये मस्जिद जन्मस्थान की जमीन पर बनी है। दो बजे के बाद इस पर सुनवाई हो सकती है।
दिनेश शर्मा ने सिविल कोर्ट में पूर्व से एक वाद दायर कर रखा है, जिसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही मस्जिद ईदगाह हटाने की मांग की है। दिनेश शर्मा ने सिविल कोर्ट में पूर्व में प्रार्थना पत्र भी दाखिल कर कहा है कि शाही मस्जिद ईदगाह का पुरातत्विक सर्वे कराया जाए। वहीं कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर सर्वे कराने की मांग भी की है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शाही मस्जिद ईदगाह में लड्डू गोपाल का अभिषेक करने की