RGAन्यूज़ बरेली समाचार
Hindi Diwas 2022 मरीजों को बीमारियों को समझाने के लिए बरेली के फिजीशियन ने गजब काम कर दिया।उन्होंने सामान्य बीमारियों के करीब 102 आर्टिकिल हिंदी में लिख दिए।इसके बाद उन्हें अपनी वेबसाइड पर अपलोड कर दिया।जिससे लोग बीमारियों को समझ सकें।
बरेली, अवधेश शर्मा:- Hindi Diwas 2022 : गूंजी हिन्दी विश्व में स्वप्न हुआ साकार, राष्ट्र संघ के मंच से हिन्दी का जयकार.... भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Bajpai) द्वारा लिखी गई उक्त पंक्ति को दिल में बसाए जनकपुरी निवासी डा. शरद अग्रवाल (Dr. Sharad Agarwal) पेशे से फिजीशियन (काय चिकित्सक) है।
एमबीबीएस व एमडी उन्होंने गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज कानपुर (GVSM Kanpur) से किया। पूरी पढ़ाई तो अंग्रेजी में की। लेकिन आने वाले अधिकांश मरीज उसे समझ ही नहीं पाते। ऐसे में उन्होंने मरीजों को सामान्य बीमारियों की जानकारी सरलता से हो।