

RGAन्यूज़ कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
चिंतपूर्णी के तहत एक नाबालिग लड़की से नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म कर दिया। मंगलवार देर रात को चिंतपूर्णी थाना पोस्को एक्ट के अधीन मामला दर्ज हुआ है। नाबालिग लड़की के स्वजनों ने एक नाबालिग लड़के पर उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
भरवाईं, :- Minor Girl Student Assault, पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत एक नाबालिग लड़की से नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म कर दिया। मंगलवार देर रात को चिंतपूर्णी थाना पोस्को एक्ट के अधीन मामला दर्ज हुआ है। नाबालिग लड़की के स्वजनों ने एक नाबालिग लड़के पर उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस द्वारा पोस्को एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। सूचना के अनुसार भरवाईं के साथ लगते एक क्षेत्र की नाबालिग लड़की के माता-पिता मंगलवार शाम को अपनी बेटी के साथ चिंतपूर्णी थाने में पहुंचे। उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शाम को ट्यूशन पढ़ कर घर जा रही थी तो उसके गांव का ही एक लड़का बहला फुसलाकर उसे एक पशुशाला में ले गया। जहां उसके साथ उस लड़के ने गलत काम किया। बताया जा रहा है लडका और लड़की दोनों क्षेत्र के एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों अभी नाबालिग हैं।
मामले की पुष्टि एसडीपीओ अम्ब वसुधा सूद ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़की व लड़के दोनों का मेडिकल करवा लिया है। पुलिस लड़के के खिलाफ पोस्को एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।