RGAन्यूज़
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के गोरखपुर प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जीत के लिए जोश भरा
Mगोरखपुर में BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
गोरखपुर,। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस अपने अंतिम दिन गिन रही है। ऐसे में राजनीतिक में उसकी भूमिका नगण्य हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा के गठबंधन को नकारते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन तो सिर्फ एक ही है, वह है देश व प्रदेश की जनता का भाजपा से। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भाजपा का भारी बहुमत से एक बार फिर सत्ता में आना तय है। प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पार्टी की संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थेकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
निकाय चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर प्राथमिक तैयारी शुरू करने पर जोर देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार भाजपा हर वार्ड, हर नगर पंचायत, हर नगर पालिका और हर नगर निगम में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। निकाय चुनाव की दृष्टि से परिसीमन कार्य, मतदाता सूची, मतदान केंद्र व बूथ के साथ हर वार्ड के सामाजिक समीकरण को लेकर सजग रहने को सलाह उन्होंने पदाधिकारियों को दी। निकाय चुनाव के लिए घर-घर संपर्क पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से निकाय चुनाव में शत- प्रतिशत सीट जीतने के लिए जुट जाने को कहा। ऐसा सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वह नगरीय क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी जनता को दें। निकाय चुनाव में जन प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी देने का सुझाव
तपस्वी कार्यकर्ताओं की बदौलत दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा
भाजपा के संगठनात्मक मजबूती की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तपस्वी कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश में सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भाजपा के हैं। उन्होंने संगठन को सरकार से बड़ा बताते हुए कहा कि संगठन का एजेंडा ही सरकार पूरा करती है।
बैठक में शामिल रहे यह लोग
बैठक में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिले के पदाधिकारी, क्षेत्र के पदाधिकारी, निकाय चुनाव के लिए पार्टी के संयोजक, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी शामिल हुए। संगठनात्मक बैठक के बाद पार्टी के रानीडीहा क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। दोनों ही बैठकों में उनका फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवारा, आगामी निकाय चुनाव और स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव की चर्चा पर रहा। संगठनात्मक बैठक का प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किया। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय और आभार ज्ञापन विधायक प्रदीप शुक्ला ने किया। इस बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक, प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, डा. अंतर्यामी सिंह आ