अग्निवीर बनने को आगरा में पहले दिन दौड़े 5170, तस्वीरों में देखें कैसा रहा युवाओं का जोश

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

Agniveer Bharti 2022 21 दिवसीय सेना भर्ती रैली में शामिली होंगे आगरा मथुरा अलीगढ़ एटा फिरोजाबाद मैनपुरी इटावा जालौन झांसी ललितपुर हाथरस और कासगंज के युवा। जबरदस्त और उत्साही प्रतिक्रिया के साथ शुरू हुई आगरा में भर्ती रैली।

आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में अग्निवीर भर्ती के दौरान दौड़ते युवा।

आगरा,अग्निपथ योजना के तहत 21 दिवसीय सेना भर्ती रैली 20 सितंबर 2022 को आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज, कीथम आगरा में शुरू हो गयी। रैली में 12 जिले - आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हाथरस और कासगंज के युवा शामिल होंगे। पहले दिन कासगंज और ललितपुर के 5170 युवाओं न

अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ते यु

अग्निवीर भर्ती रैली से पहले युवाओं की फिजिकल जांच करते सेना के अधिकारी। 

आगरा भर्ती रैली अग्निपथ योजना के अंतर्गत विभिन्न सामान्य ड्यूटी और तकनीकी ट्रेडों के लिए युवाओं से बहुत ही जबरदस्त और उत्साही प्रतिक्रिया के साथ शुरू हुई। आगरा रैली के लिए 1,75,219 युवाओं ने पंजीकरण कराया। भर्ती रैली में पहले दिन कासगंज और ललितपुर जिले के कुल 5170 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 7129 उम्मीदवारों ने पहले दिन उपस्थित होने के लिए पंजीकरण 

अग्निवीर सेना भर्ती रैली में भाग लेने के लिए मैदान पर इंतजार करते युवा।

रैली स्थल पर उम्मीदवारों के चयन के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी स्क्रीनिंग प्रक्रिया चल रही है। रैली शुरू होने से पहले, उम्मीदवारों को अनुचित साधनों को अपनाने, नकली दस्तावेज प्राप्त करने, दलालों द्वारा गुमराह होने से बचने और प्रवेश पत्र के साथ छेड़छाड करने से बचने के लिए पर्याप्त रूप से आगाह किया गया था, जिसका उल्लंघन करने पर भविष्य की भागीदारी हेतु उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और परीक्षा से वंचित कर दिया 

अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं से आवेदन लेते सेना के जवान।

रैली शुरू होने से पहले सेना भर्ती कार्यालय, आगरा द्वारा पात्रता और अन्य मानदंडों को शामिल करते हुए अग्निपथ योजना पर एक व्यापक आउटरीच कार्यक्रम भी चलाया गया था। बता दें कि अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने के लिए युवाओं का जोश देखते ही बन रहा है। देर रात ही युवाओं ने आगरा में डेरा डालना शुरू कर दिया था। अल सुबह भर्ती स्थल पर पहुंचकर युवा अपनी बारी का इंतजार करने लग गए थे। 

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.