

RGA news
Supreme Court on Taj Mahal सुबह 10 बजे ताजगंज के कारोबारी व निवासी पुरानी मंडी पर एकत्र होंगे। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के निवास पर जाएंगे। ताजमहल के पास 500 मीटर की परिधि में सु्प्रीम कोर्ट ने लगा दी है व्यावसायिक गतिविधि पर रोक।
आगरा, । ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रविवार सुबह ताजगंज में बाजार नहीं खुला। यहां सूर्योदय के साथ ही दुकानें खुल जाया करती थीं। सभी दुकानें बंद देखकर पर्यटक भी सवाल करते नजर आए। उन्हें पानी और चाय ले लिए भी तरसना पड़ा। सुबह 10 बजे क्षेत्रीय निवासी व कारोबारी पुरानी मंडी चौराहा पर एकत्र होंगे। वहां से केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के साकेत कालोनी स्थित निवास पर जाएंगे।