जनपद बरेली में धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू, पहले दिन धान क्रय केंद्र रहे सूने

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह

जनपद बरेली मीरगंज _ धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू, जानकारी के अनुसार एक अक्टूबर से धान क्रय केंद्रों पर धान खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, प्रशासन की ओर से धान खरीद के लिए बनाए गए क्रय केंद्रों पर पहले की तरह इस बार भी पहले दूसरे दिन सन्नाटा छाया रहा, धान खरीद का खाता भी नहीं खुल सका।  शनिवार सुबह से धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई, धान खरीद के पहले दिन क्रय केंद्र सूने पड़े रहे। किसी भी क्रय केंद्र पर एक भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचा,
धान क्रय केंद्रों पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं, और इसी के साथ कांटा, बारदाना और त्रिपाल समेत सभी जरूरी सामान पहुंचा दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अभी कुछ और दिन केंद्रों पर सन्नाटा ही रहेगा। धान की कटाई अब शुरू हो रही है। केंद्र पर बिचौलियों की दखल को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। सभी केंद्रों पर कंट्रोल रूम के नंबर बैनर पर दर्ज कराए गए हैं। बता दें कि मीरगंज की मंडी में सात क्रय केंद्र धान खरीद के लिए बनाए गए हैं, मीरगंज की मंडी में सात केंद्रों पर बिक्री के लिए अभी तक एक भी धान का दाना नहीं पहुंचा है। इसकी वजह यह है कि फसल अभी खेतों में ही खड़ी है। फसल तैयार होने में अभी एक हफ्ते का समय लग सकता है। 
धान क्रय केंद्र के प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों से कुछ किसान लोग धान की बिक्री की जानकारी लेने आए थे, 

ग्रामीणों से बातचीत के दौरान किसानों ने बताया अभी खेत में कुछ धान कच्चे हैं उनके पकने के बाद धान की कटाई शुरू कर दी जाएगी, उसके बाद धान क्रय केंद्रों पर जाकर धान बेच दिया जाएगा,            

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.