प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भागलपुर के चार नेताओं की एंट्री, JDU जनसंपर्क संवाद यात्रा से भर रही हुंकार

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ भागलपुर बिहार

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भागलपुर के चार नेताओं की एंट्री की गई है। चारों को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इधर सिल्क सिटी भागलपुर में सत्तारूढ़ दल जदयू लगातार जनसंपर्क संवाद यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच हुंकार भरते दिख रहा है।

 नवगछिया (भागलपुर): बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भागलपुर के नवगछिया से चार नेताओं को एंट्री दी गई है। चारों को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। गोपालपुर के जिलाउपाध्यक्ष सह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शीतल सिंह निषाद, नवगछिया के जितेंद्र प्रसाद सिंह, इस्माइलपुर के शंकर प्रसाद सिंह अशोक, रंगरा के मु. मोइज उद्दीन को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बनाया गया है।

इस संबंध में शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने बताया कि डेलीगेट सदस्य बनाने के लिए विधायक दल के नेता सह भागलपुर विधायक अजीत शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवेज जमाल महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डेलीगेट सदस्य बनाने के लिए कारेलाल चौधरी, राघवेंद्र सिंह, शकलदेव राम, बाल्मिमकी कुवंर, नवीन कुवंर, बबलू राम, मौलाना इबादुर रहमान ने डेलीगेट सदस्य चुने जाने पर बधाई दी है।

शराबबंदी कानून मुख्य रूप से महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। श्री सिंह ने कहा कि बिहार को और आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली आदि मूलभूत समस्याएं बहुत हद दूर हुआ है, जो समस्याएं अधूरी रह गई है उसे भी निकट भविष्य में पूरा किया जायेगा। विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह ने महाविद्यालय कोष में जीम सामग्री खरीदने हेतु बीस लाख रुपए दिए तथा बीस अलमीरा भेजने की बात कहते हुए भरोसा दिलाया कि महाविद्यालय में जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा करेंगे।

सभा को पूर्व बिहार विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार सिंह, पूर्व बिहार विधान परिषद सदस्य विनोद सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश महासचिव सुभानंद मुकेश, प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव, महिला प्रखंड अध्यक्ष शीला देवी, बंटी सिंह, पप्पू सिंह, उदय भारती, रोजी रानी ने सभा को सम्बोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन सभा की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार सिंह किया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.