![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
(अखिलेश यादव और जयंत चौधरी)
RGA News लखनऊ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ होने वाली बैठक में गठबंधन की गांठ खुल सकती है। सपा अपने कोटे की एक-दो सीट रालोद को दे सकती है।
मायावती और अखिलेश यादव की 12 जनवरी को हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सपा-बसपा के बीच गठबंधन का ऐलान किया गया था। इसमें राष्ट्रीय लोकदल या अन्य दलों के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया था।
एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा था कि रालोद की सीटों के बारे में अलग से बता दिया जाएगा। सपा-बसपा ने दो सीट अन्य दलों के छोड़ी हैं। रामगोपाल यादव ने कहा कि ये सीट रालोद के लिए छोड़ी गई है।
रालोद ने पांच सीटों पर दावेदारी जताई है। माना जा रहा है कि इन दो सीटों के अलावा उसे एक-दो सीट और दी जा सकती हैं। ये सीट सपा के कोटे की होगी।
आज दिल्ली में अखिलेश व जयंत की बैठक में इस पर सहमति बन सकती है। अखिलेश यादव मंगलवार को मायावती को जन्मदिन की बधाई देने के बाद दिल्ली चले गए हैं।
वह रात में दिल्ली में रुकेंगे। बुधवार को उनकी जयंत से बातचीत प्रस्तावित है। सूत्रों के मुताबिक चार से कम सीट मिलने पर रालोद गठबंधन से अलग भी हो सकती है।