बेफ्रिक होकर करें शापिंग, सड़क पर नहीं यहां पार्क करें गाड़ियां, 

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

  • Diwali 2022 इस दिवाली आपको जाम से छुटकारा दिलाने का ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार किया है। आगरा में कई स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाकर यहां गाड़ियों को खड़ा किया जाएगा। ताकि सड़कों पर चार पहिया वाहन न खड़े हों सकें

 

आगरा, । दीपावली पर खरीदारी को बड़ी संख्या में लोग निकल रहे हैं। इसके चलते शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों पर जाम की स्थिति बन रही है। धनतेरस और दीपावली पर यातायात व्यवस्था सही रखने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बनाया है। खास बात यह है कि कई स्थानों पर पुलिस ने अस्थाई पार्किंग स्थल भी बनाए हैं। एसपी ट्रैफिक अरुण चंद्र के अनुसार, ट्रैफिक प्लान इस प्रकार है।

 

शाहगंज बाजार के लिए जारी रहेगा प्लान

 

वली पर नहीं होगी पानी की दिक्कत, धनतेरस पर आगरा में गंगाजल की आपूर्ति बढ़ी

यह भी पढ़ें

शाहगंज बाजार में 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया। यह व्यवस्था 28 अक्टूबर की रात 10 बजे तक लागू रहेगी। डायवर्जन इस प्रकार है।

बारह खंभा रेलवे फाटक से कोई भी चार पहिया वाहन रुई की मंडी चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

रुई की मंडी चौराहा पर यातायात व्यवस्था का संचालन किया जाएगा।

तहसील चौराहा से कोई भी चार पहिया और तीन पहिया वाहन रुई की मंडी चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

ये सभी वाहन पचकुइयां चौराहा से कोठी मीना बाजार होकर गंतव्य को जाएंगे।

भोगीपुरा चौराहा से कोई चाहर पहिया और तीन पहिया वाहन रुई की मंडी चौराहा वाले मार्ग पर नहीं जाएगा।

शाहगंज चौराहा से कोई भी चार पहिया और तीन पहिया वाहन रुई की मंडी चौराहा वाले रोड पर नहीं जाएगा।

पचकुइयां चौराहा से कोई भी चार पहिया और तीन पहिया वाहन शाहगंज वाले मार्ग पर नहीं जाएंगे।

स्पीड कलर लैब चौराहा से होकर कोई भी चार पहिया और तीन पहिया वाहन शाहगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

सीओडी तिराहा से कोई चार पहिया और तीन पहिया वाहन भोगीपुरा चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

पार्किंग स्थल

सदर तहसील परिसर : चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को 28 अक्टूबर की रात तक यहां पार्क किया जाएगा।

 

Agra News: बेधड़क करिए बाजार में खरीदारी, कार को कर दें पार्किंग में खड़ा, नहीं देना है काेई शुल्क

 

नगर निगम परिसर पार्किंग स्थल

सूरसदन प्रेक्षागृह पार्किंग स्थल

दीवानी चौराहा के पास खाली स्थान पर अस्थाई पार्किंग स्थल

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.