केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भागलपुर पहुंचे किया नवनिर्मित गौ विश्रामालय का उद्घाटन

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ बिहार भागलपुर संवाददाता

भागलपुर: गोपाष्टमी के पांच दिवसीय महोत्सव के अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नवनिर्मत गौ विश्रामालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री ने भवन में भ्रमण के दौरान गायों की पूजा अर्चना की। गाय के बच्चे को प्यार से गले लगाया। भवन अतिआधुनिक सुविधा से लैस है। पंखा, रोशनी, पानी की सुविधा के साथ हवादार है। काफी स्वच्छ और साफ सुथरा बनाया गया है। पत्थर का काम कर गाय के खाने पीने के लिए सामूहिक नाद बनाया गया है। जिसमें एक साथ दर्जनों गाय चारा खा सकती हैं। प्रत्येक गाय को रबर का मैट दिया गया है। जिसपर गाय के पांव मुलायम जगह पर रहेंगे और गाय आराम से उस पर विश्राम करेगी। ठंड से बचाने के लिए दरवाजा युक्त खिड़की है। पर्याप्त जगह है। मंत्री गाय का विश्रामायल देख गदगद हो गये।

रास लीला पर भाव विभोर हो गये दर्शक

गोशाला परिसर में उद्घाटन कार्यक्रम के बाद रंगारंग रासलीला आयोजित किया गया। वृंदावन के कलाकारों ने ऐसी समाबांधी की दर्शक भावविभोर हो गये। भगवान कृष्ण के बाल लीला का जीवंत दर्शन किया गया। सनद हो कि यह कार्यक्रम पांच दिनों तक लगातार संध्या के समय चलता रहेगा। भागलपुर शहर में तकरीबन 20 वर्ष बाद इस प्रकार रासलीला का आयोजन किया गया है।

  • - अतिआधुनिक सुविधा से लैस गाय के रहने की जगह देख मंत्री हुए गदगद, गाय की किया पूजा अर्चना
  • - रासलीला की जीवंत प्रस्तुती में भावविभोर हुए दर्शक

रासलीला देखने शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाके से भी लोग आ रहे हैं। रासलीला परिसर पहले ही दिन दर्शकों से भर गया जिसमें महिलाओं की संख्या काफी थी। रासलीला में झांकी के माध्यम से विषय की जीवंत प्रस्तुती किया जा रहा है। उस पर भजनों की आवाज से वातावरण अध्यात्म से ओत प्रोत हो रहा है। शहर में काफी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.