भाजपा के वरिष्ठ नेता विशाल अग्रवाल की पुण्यतिथि पर  राहगीरों को चाय और बिस्कुट वितरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई         

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह 

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के वरिष्ठ भाजपा नेता व्यापारी विशाल अग्रवाल की पुण्यतिथि पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की, मिली जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के  भाजपा नेता अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के छोटे भाई भाजपा नेता व्यापारी विशाल अग्रवाल का 10 नवंबर 2021 को स्वर्गवास हो गया था, आज उनकी पुण्यतिथि पर कस्बे की मेन बाजार सीख वाली गली के पास रोड पर आज सुबह से ही गरमा गरम चाय, पकौड़ी, समोसे, टिक्की, बिस्कुट कस्बे वासियों और राहगीरों को वितरण की गई, आज सूर्य ना निकलने के कारण मौसम  ठंडा होने पर सैकड़ों लोगों ने चाय की गरमा गरम चुस्की ली और गरमा गरम समोसे टिक्की बिस्कुट का आनंद लिया,

कस्बे के वरिष्ठ भाजपा नेता व्यापारी विशाल अग्रवाल की पुण्यतिथि पर मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, बरेली भाजपा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी विनोद अग्रवाल, नरेश ऐरन, दिनेश कुमार अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, सीपू गुप्ता, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित सिंह, राज कपूर गुप्ता आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की,  इस मौके पर मयंक अग्रवाल, दर्पण अग्रवाल, शीलू चौहान, जगत सिंह उर्फ सनी, डॉ मुदित प्रताप सिंह, शुभम अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, शशांक अग्रवाल, शिवम अग्रवाल उर्फ गुड्डन, सूचित अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, अंशुल अग्रवाल आदि कस्बे के प्रमुख समाजसेवी, व्यापारी, गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की,                          

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.