जयपुर में बारिश से तापमान में गिरावट, तेज हवा चलने से बढ़ी ठिठुरन

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ राजस्थान जयपुर

Jaipur Weather News एक दिन पहले कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जयपुरचूरू उदयपुर सहितकई जिलों में रात और दिन का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम अचानक पलट गया और करीब आधा घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। बारिश के साथ ही तेज गति से हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी थोड़ी बारिश हुई। इससे एक दिन पहले कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर,चूरू, उदयपुर सहितकई जिलों में रात और दिन का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। देर रात और सुबह जल्दी हल्का कोहरा नजर आने लगा है।

जयपुर स्थित मौसम केन्द्र ने शुक्रवार से उत्तरी हवाओं के चलने से तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट होने लगेगी। अब धीरे-धीरे मौसम के तापमान में इसी तरह से गिरावट का दौर देखने को मिलेगा। सुबह-शाम के मौसम में अभी से गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है। दिन के समय तापमान ठीक रहता है। वैसे इन दिनों प्रदूषण की वजह से भी आसमान में धुंध छाई हुई दिख रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार अभी ठिठुरन वाली ठंड की शुरुआत नहीं हुई है मगर बरसात की वजह से तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में ठंडक और बढ़ेगी। इस वजह से बुजुर्गों और अन्य लोगों को अपनी सेहत के हिसाब से इंतजाम कर लेने चाहिए। इस बदलते मौसम में अपनी सेहत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में तो इसमें और भी बढ़ोतरी होनी है। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.