बरेली में बोले जिलाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से बदला माहौल, बेहतर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ संवाददाता बरेली

Nikay Chunav 2022 बरेली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाेले चुनावों के बाद बहुत तेजी से माहौल बदला है। जिन लोगों ने भाजपा सहित अन्य पार्टियों को वोट किया था वह लोग अब खुद काे ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

संवाददाता: विधानसभा चुनावों (Assembly Chunav) के बाद बहुत तेजी से माहौल बदला है। जिन लोगों ने भाजपा (BJP), सपा के अलावा अन्य पार्टियों को वोट किया था वह लोग आज अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। खासतौर से वह लोग जिन्होंने भाजपा को वोट दिया उन्हें बहुत उम्मीद थी की कुछ बदलाव होगा।

भाजपा के सत्ता में आने के बाद से आज लगातार बढ़ रही महंगाई, बढ़ रहे अपराध, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों आदि से प्रदेश की जनता परेशान है। अब वह उम्मीद भरी निगाहों से कांग्रेस (Congress) की ओर देख रही है। इस नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी बहुत शानदार प्रदर्शन करने जा रही है।

यह बातें जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कही। उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस काफी गंभीर है। नगर पालिका (Nagar Palika), नगर पंचायतों के लिए एक-एक जगह से कई-कई आवेदन आ रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विधानसभाओं में प्रभारी बना दिए गए हैं।

पूरी पारदर्शिता के साथ हाईकमान द्वारा बनाए गए पैनल, प्रभारियों, ब्लाक अध्यक्षों, जिला सचिवों की रिपोर्ट को देखने के बाद जनहित की बात करने वाले स्वच्छ छवि के लोगों को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपना आवेदन पत्र श्यामगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से लेकर वहीं पर जमा कर सकते हैं।

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.