RGAन्यूज़ संवाददाता हिमाचल शिमला
Himachal Pradesh Assembly Election 2022 हिमाचल में 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनावी शोर थम गया है। अब इंटरनेट मीडिया प्रचार का मुख्य माध्यम बन गया है। रिकार्डेड काल के जरिए भी प्रचार हो रहा है।
शिमला संवाददाता:- Himachal Pradesh Assembly Election 2022, हिमाचल में 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनावी शोर थम गया है। अब इंटरनेट मीडिया प्रचार का मुख्य माध्यम बन गया है। रिकार्डेड काल से प्रचार हो रहा है। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रिकार्डेड काल लोगों के मोबाइल फोन पर आ रही है। इसमें मुख्यमंत्री कहते हैं, "हैलो मैं जयराम ठाकुर बोल रहा हूं।' इसके बाद वह भाजपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को गिनाते हैं और कहते हैं कि विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए रिवाज बदलना जरूरी है। भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएं। इसके जवाब में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रिकार्डेड काल आती है। वह कहती हैं कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई से मुक्ति के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाएं। पहली ही मंत्रिमंडल बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। एक लाख युवाओं को नौकरी और हर महिला के बैंक खाते में हर माह 1500-1500 रुपये आएंगे।