![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20221114-WA0056.jpg)
RGAन्यूज़ संवाददाता बरेली
मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सोमवार को स्टेडियम रोड पर रेजिडेंसी गार्डन स्थित वात्सल्य सेवा संस्थान के मानसिक रूप से अपंग बच्चों के साथ चाचा नेहरू की जयंती बाल दिवस पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने-अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चों ने फिल्मी गानों पर खूब डांस किया। बच्चों को उनकी मन-पसंद की खाने की वस्तुएं बांटी गईं जिससे उनके चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में विशेष रूप से क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, स्कूल संचालिका चेतना सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा,वेद प्रकाश सक्सेना, अरविंद देव सेवक, अखिलेश कुमार, शशि सक्सेना,शचीन्द्र सक्सेना, इरा सक्सेना,महेश चंद्र मेहरोत्रा,निर्भय सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, प्रीति सक्सेना, निधि सक्सेना, सरिता तलवार,विशाल मेहरोत्रा, गिरीश दत्त, इन्द्रेश गुप्ता उपस्थित रहे।