वाइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन, बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम   

Praveen Upadhayay's picture

         

RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के लोधी नगर चौराहे से आगे डॉक्टर विनोद गोयल के सत्य श्याम क्लीनिक के सामने ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में चाचा नेहरू का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर (बच्चों ने) छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए एवं इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, सभी छात्र छात्राओं ने अंताक्षरी, कबड्डी, वॉलीबॉल, खोखो आदि खेलों में भाग लिया, इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक के सी शर्मा एवं  प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीति शर्मा ने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किए, और सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण कराया, स्कूल प्रबंधक के सी शर्मा ने बताया चाचा नेहरू बच्चों से अत्याधिक प्रेम करते थे इसीलिए उन्होंने अपना जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, स्कूल प्रबंधक केसी शर्मा ने बताया  चाचा नेहरू का पूरा नाम पंडित जवाहरलाल नेहरु था, जो हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री हुए, देश आजाद होने के बाद उन्होंने देश को मजबूत और विकसित करने के लिए अथक प्रयत्न किए, जिसकी वजह से आज हमारा देश ऊंचाइयों को छू रहा है, इस अवसर पर विजय राजपूत, शुभंकर सिंह, प्रीति शर्मा, नेहा ठाकुर, रूबी मौर्या, शिवानी शर्मा, ने अपने अपने विचार बच्चों के समक्ष रखें, स्कूल प्रधानाध्यापिका प्रीति शर्मा ने कहा कि आज के होनहार बच्चे भविष्य के कर्णधार हैं, आप लोग अपनी पढ़ाई मेहनत और लगन के साथ करिए हमेशा सत्य बोलिए अपने से बड़ों का सम्मान करिए आपका भविष्य निश्चित उज्जवल होगा,                    

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.