क्लास दो में पढ़ने वाले नैतिक की मौत बनी रहस्य, लोग हैरान कि कैसे पेड़ पर लटका फंदे से

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़  प्रयागराज प्रतापगढ़

10 साल के मासूम नैतिक मिश्र की मौत पहेली बन गई है। उसका शव उसके ही घर के सामने नीम के पेड़ से फंदे से लटका पाया गया था। घर वाले उसकी मौत का कारण नहीं समझ पा रहे हैं। शक है कि यह साजिशन कत्ल की घटना है।

प्रतापगढ़:- पूरे बंसी अंतू गांव में 10 साल के मासूम नैतिक मिश्र की मौत पहेली बन गई है। उसका शव उसके ही घर के सामने नीम के पेड़ से फंदे से लटका पाया गया था। घर वाले उसकी मौत का कारण नहीं समझ पा रहे हैं। वह अब तक तहरीर देने भी नहीं पहुंचे हैं जबकि शक है कि यह साजिशन कत्ल की घटना है।

शाम को दिखा बच्चे का शव पेड़ पर फंदे से लटका

गांव के ललित नारायण मिश्र का बेटा नैतिक चिलबिला के ब्लू ह्वेल स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। उसी स्कूल में ललित वाहन चालक हैं। शनिवार देर शाम माता-पिता घर पर नहीं थे, जब लौटे तो बच्चे काे घर के सामने पेड़ से लटका देखा। यह देखकर दोनों अवाक रह गए। स्वजन और ग्रामीण समेत लोग समझ नहीं पा रहे कि इतने ऊंचे पेड़ पर चढ़कर गले में फंदा इतना

चारपाई बीनने वाले नायलान के पट्टे के सहारे उसे लटका देखा गया था। बगल में साइकिल की पुरानी एक ट्यूब भी पड़ी मिली, जिससे हत्या का शक गहरा गया। बच्चे के पैरों व जमीन में करीब ढाई फीट का गैप भी था, जो यह बताने को काफी है कि मौत भले ही बच्चे की हुई, पर इसमें शामिल बड़े जरूर थे।

15 मिनट में अनहोनी

हो सकता है कि बच्चे का गला कसा गया हो। उसके बाद उसे खुदकुशी साबित करने को लटका दिया गया हो। यहां सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर घटना के समय व घर वालों के वहां न रहने में मात्र 15 मिनट का अंतर था। कोई चाचा के यहां गया था, कोई बाजार व राशन लाने। इसी बीच नैतिक के साथ अनहोनी हो गई।

आखिर किसके दबाव में तहरीर नहीं दे रहे परिवार के लोग

नैतिक के पिता ने अपनी भाभी मालती से शादी की थी। मालती को उस वक्त तीन साल का बेटा विष्णु था, जो अब 15 साल का हो चुका है। मालती के पति ओम नारायण की मौत के बाद यह शादी हुई थी। उसके बाद एक बेटा नैतिक व बेटी अंकिता हुई। पुलिस की जांच में यह भी आया है कि घटना के वक्त गांव का एक नशेड़ी वहीं पर टहल रहा था। उसने बताया कि नैतिक के साथ वह शाम को खेला था। पोस्टमार्टम में गला दबने से मौत की बात कही गई है। अब सवाल यह है कि गला कैसे दबा, किसने दबाया और क्यों। अब तक जाने किसके दबाव में स्वजन तहरीर नहीं दी है।

थानाध्यक्ष का है कहना

घटना को लेकर घर वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना के हालात जांच के दायरे में हैं। सच को सामने लाने की पुलिस की कोशिश है। हर नजरिए से छानबीन की जा रही है।

-अर्जुन सिंह, एसओ अंतू

छोटा बच्चा कैसे लगा सकता है।

 

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.