19 नवंबर का राशिफल:वृष राशि वालों की योजनाएं पूरी होंगी और फायदा भी मिलेगा, कन्या राशि वालों को हो सकता है धन लाभ

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़ ज्योतिष समाचार

18 नवंबर, शुक्रवार को मेष और कन्या राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बनेंगे। वृष राशि वालों की योजनाएं पूरी होंगी और उनका फायदा भी मिलेगा। इनके अलावा तुला राशि वाले लोगों को सावधानी रखनी होगी। वरना नुकसान हो सकता है। सिंह राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में दिक्कत हो सकती है। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को गलतियों से नुकसान हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मेष - पॉजिटिव- नई योजनाएं बनाने तथा उन्हें क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। सिर्फ चुनौतियों से घबराने की बजाय उनका मुकाबला करें। इससे सफलता के मार्ग भी खुलेंगे। रचनात्मक और धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा। किसी मित्र के साथ मुलाकात सकारात्मक साबित होगी।

नेगेटिव- अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। भावनाओं में बहकर कुछ गलत निर्णय भी हो सकते हैं। संतान की किसी गलत गतिविधि से मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु आपकी समझदारी और सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल आएगा।

व्यवसाय- अनुकूल समय है। पूरी तरह अपने बिजनेस पर फोकस करें। व्यवसायिक उद्देश्य को लेकर नजदीकी यात्रा हो सकती है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगों कोई खास अथॉरिटी मिलने वाली है।

लव- परिवार जनों के साथ कोई मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम बनेगा। लव पार्टनर का सानिध्य को प्रसन्न रखेगा।

स्वास्थ्य- वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलाएं। गिरने और चोट लगने जैसी स्थिति बन रही हैं। किसी भी तरह का जोखिम लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृष - पॉजिटिव- कोई खास कार्य बन जाने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी भी मिलने की संभावना है।

नेगेटिव- अपने खर्चों को सीमित रखें। कोई शुभ समाचार मिलने से मन कुछ व्यतीत रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से किसी वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। रिश्तो की मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ समय एकांत अथवा मौन में भी लगाएं।

व्यवसाय- व्यवसाय में पिछले कुछ समय से बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। उसके बेहतर नतीजे भी आएंगे। लेकिन दूसरों की मदद पर आंख बंदकर के भरोसा न करें। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।

लव- पारिवारिक जनों के बीच आपसी सामंजस्य के अभाव की वजह से कुछ तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- इस बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। इसलिए व्यवस्थित खानपान व दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन - पॉजिटिव- अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक विस्तृत करें। इस समय नई-नई जानकारियां मिलेंगी, जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी परीक्षा से संबंधित दिक्कतों का समाधान मिलेगा। तथा आत्मसम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। तथा आत्म मनन और चिंतन में भी कुछ समय जरूर दें। कभी-कभी व्यवहार में चिड़चिड़ापन और गुस्सा आ जाना आपको आपके लक्ष्य से भटका सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित कोई भी काम करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। क्योंकि कोई भी निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को कहीं नौकरी संबंधी विभागीय परीक्षा में मनोनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है।
लव- विवाहित संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें तथा हल्का खानपान लें।
भाग्यशाली रंग- हरियाली हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क - पॉजिटिव- सुख-समृद्धि से संबंधित गतिविधियां होंगी।अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। इस समय आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव होने वाले है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से शांति मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ विरोधी जलन की भावना से आप के खिलाफ नकारात्मक अफवाहें फैला सकते हैं। परंतु निश्चिंत रहें आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। किसी बड़े अनुबंध के मिलने की भी संभावना है, अपनी गतिविधियों को किसी भी अनजान इंसान से शेयर न करें। कोई प्रतिद्वंद्वी इनका फायदा उठा सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर का वातावरण पुनः सुखद और मधुर हो जाएगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागा दौड़ी की वजह से पैरों में दर्द और चोट जैसी समस्या रहेगी। थोड़ा सावधान रहें। और उचित आराम ले।
भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह - पॉजिटिव- दिन का अधिकतर समय घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में तथा सुख-सुविधाओं जैसी वस्तुओं की खरीदारी में भी व्यतीत होगा। बच्चों की परेशानियों का समाधान करने में उनकी मदद जरूरी है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से मधुर माहौल बनेगा।
नेगेटिव- खर्चे बरकरार रहेंगे। इसलिए अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने का प्रयास करें। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें और इसके लिए आपको ही प्रयास करना होगा। अपनी खास वस्तुओं की संभाल खुद ही करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेगी। इस समय कार्य क्षेत्र में कोई भी निर्णय अकेले ना ले। बल्कि टीम वर्क बनाकर काम करे। आय का कोई स्रोत शुरू हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं।
लव- दांपत्य संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा। संबंधियों और मित्रों के साथ गेट-टुगेदर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या - पॉजिटिव- समय अनुकूल है। परंतु साथ ही अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए अत्यधिक मेहनत की भी जरूरत है। अपने कर्म पर विश्वास रखें। अगर कोई जमीन जायदाद संबंधी मामला चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- मन में अकारण ही कुछ उदासी जैसी स्थिति महसूस होगी। क्रोध जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें। किसी संबंधी अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि अपने आप को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत के मनोनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव रहेगा। हालांकि किसी उच्च अधिकारी का सहयोग आपके परेशानियों को कम भी करेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। ऑफिस के माहौल में सुधार आएगा।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य घर में खुशनुमा माहौल बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंग में भी रोमांटिक नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ- खान-पान के प्रति अनियमितता की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। खानपान में संयम रखें। व्यवस्थित दिनचर्या भी रखना जरुरी है।
भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 1

तुला - पॉजिटिव- भूमि, जायदाद से संबंधित कोई अहम काम आज संपन्न हो सकता है। और किसी विश्वसनीय व्यक्ति के सलाह और सहयोग से आपकी खोई हुई प्रतिष्ठा भी वापस मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- लेनदेन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें क्योंकि इसके द्वारा कुछ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अपनी सफलता प्राप्त करने के लिए मर्यादाओं का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। फिजूलखर्ची से बचें। किसी भी तरह की यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण योजनाओं पर फिर से विचार करें या स्थगित ही रखें। अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में पेपर वर्क सावधानी से करें। जरा सी सावधानी आपको किसी बहुत बड़ी मुश्किल से बचा सकती है।
लव- कोई भी पारिवारिक मसला आपस में ही बैठकर सुलझाएं। बाहरी लोगों की वजह से घर में मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी। इस समय हल्का और सुपाच्य भोजन लेना ही जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में विघ्न बाधाएं आ रही थी, आज वह आपकी सूझबूझ से बहुत ही सहज और आसान तरीके से हल हो जाएंगे। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- पारिवारिक मामले आपसी मनमुटाव की वजह से बढ़ सकते हैं। बेहतर होगा कि उनकी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। कोई भी कार्य करते समय उसके अच्छे बुरे पहलुओं पर भी विचार अवश्य करें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह मशवरा करें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां यथावत चलती रहेंगी। व्यवसाय से संबंधित कोई भी निर्णय लेने में ज्यादा सोच-विचार ना करें और तुरंत ही कार्य शुरू कर दे। कुछ नए अनुबंध मिलने की भी संभावना है। सरकारी सेवारत लोगो कोई अथॉरिटी मिलने से तनाव रहेगा।
लव- किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में अपने जीवनसाथी अथवा परिजनों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। योगा और व्यायाम में भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

धनु - पॉजिटिव- आज अधिकतर काम मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएंगे। किसी धार्मिक और अनुभवी व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय व्यतीत करने से अपनी विचारधारा में भी बेहतरीन परिवर्तन महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- किसी नजदीकी व्यक्ति से मनमुटाव की स्थिति बनने की आशंका है। अपने स्वाभिमान को बनाए रखें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखें। इनका कोई गलत इस्तेमाल कर सकता है। समय-समय पर बच्चों का उचित मार्गदर्शन करते रहने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं कार्य रूप में परिणित हो सकती हैं। साझेदारी संबंधी व्यवसाय अभूतपूर्व वृद्धि रहेंगे। हालांकि दैनिक आय में कुछ वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग लापरवाही की वजह से अपने कार्यों में कुछ गलतियां कर सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन और वर्तमान मौसम से अपना बचाव करें। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान में जाने से भी परहेज रखें।

मकर - पॉजिटिव- अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएं। इसका उचित प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी देगी। आप अपने कार्यों पर भी ज्यादा एकाग्रता से ध्यान दे पाएंगे।

नेगेटिव- कोई महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा ना होने से तनाव रह सकता है। इसलिए अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ ना ले। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता दें। आपसी संबंधों में चल रही छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दे।
व्यवसाय- अपने प्रतिनिधियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ न रहें, क्योंकि आपके कामों का क्रेडिट कोई ओर ले सकता है। कार्यक्षेत्र में इस समय हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में फायदेमंद डील होने की संभावना है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और अनुशासित रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार लेने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। उचित आराम अवश्य लें तथा मेडिटेशन के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ - पॉजिटिव- किसी धार्मिक संस्था के प्रति तन और मन से सहयोग करना आपको खुशी प्रदान करेगा। मानसिक सुकून भी बना रहेगा। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कार्य व्यवस्थित रूप से पूरे हो जाएंगे, साथ ही किसी का सहयोग भी मिलेगा।
नेगेटिव- ज्यादा भावुकता रखना भी ठीक नहीं है। क्योंकि इसकी वजह से आपके कई बनते हुए काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। परंतु आपकी जरा सी सावधानी रिश्तो को बिगड़ने से बचा भी सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इस समय मार्केटिंग तथा संपर्क सूत्रों को बेहतर बनाने में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से संबंधित अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। इससे ज्यादा संपर्क बनेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को स्थान परिवर्तन मिल सकता है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन और डिनर के लिए जाना यादगार पलों में शामिल होगा। तथा आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- आपकी अपनी ही गलती की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पुनः उठ सकती है। लापरवाही ना करें और तुरंत जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन - पॉजिटिव- मित्रों तथा परिवार के साथ मनोरंजक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई मामला रुका हुआ है, तो आज उस पर ध्यान केंद्रित करें। सफलता के योग बन रहे हैं। किसी खास वस्तु की शॉपिंग भी हो सकती हैं।
नेगेटिव- यह समय धैर्य और संयम से भी व्यतीत करने का है। कुछ परेशानियां और दिक्कतें भी बनी रहेगी। अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले गंभीरता से सोच-विचार करें।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक जानकारियां किसी से भी शेयर ना करें। कार्य क्षेत्र में रखरखाव संबंधी गतिविधियों पर खर्चा पड़ेगा। आपने जो नए काम की योजनाए। कार्य संबंधी योजनाएं बनाई हैं, उस पर एकाग्र होकर काम करें। सरकारी कर्मचारी अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के आपसी सामंजस्य से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- मौसमी बदलाव से अपना बचाव रखें। सिर दर्द माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं। योग, व्यायाम आदि पर भी ध्यान दे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.