प्रख्यात जादूगर जूनियर ओ पी शर्मा गंगा रक्षा शिरोमणि सम्मान से हुए सम्मानित, वात्सल्य सेवा संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने जादूगरी का लिया भरपूर आनंद         

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ संवाददाता  मुदित प्रताप सिंह    

जनपद बरेली _ बरेली पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी ऑल इंडिया रियल फाॅर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी  मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी, महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में संस्थापक  राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में  वात्सल्य सेवा संस्थान के 45 दिव्यांग बच्चों को संस्था परिवार की ओर से संजय कम्युनिटी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त प्रख्यात जादूगर जूनियर ओ पी शर्मा का शो दिखाया गया। दिव्यांग बच्चों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।  इस अवसर पर  संस्था परिवार की ओर से संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सक्सेना, सरंक्षक सी एल शर्मा, डॉ. डी सी शर्मा, मुख्य अतिथि महानगर आर एस एस प्रचारक मयंक जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष उपाध्याय, डॉ. सरताज हुसैन,राजेंद्र गुलाटी, सी ए विनीश अरोरा, चेतना सक्सेना, रचना सक्सेना ने जूनियर जादूगर ओ पी शर्मा का शाल उड़ा कर, प्रशस्ति पत्र देकर गंगा रक्षा शिरोमणि सम्मान से सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। मुख्य अतिथि मयंक जी को भी संस्था परिवार की ओर से माँ गंगा का स्मृति चिन्ह देकर एवं शाल उड़ा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जादूगर जूनियर ओ पी शर्मा ने पिछले 36 वर्षो से संस्था परिवार की राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का श्रेय संस्थापक डॉ. रजनीश सक्सेना एवं संगठन परिवार को देते हुए कहा कि वे अपने शो के माध्यम से श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाने की अपील हमेशा करते रहेंगे। अंत में संस्थापक  राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सक्सेना ने मंच के माध्यम से सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था परिवार हमेशा सामाजिक सरोकारों के प्रति कार्य करने प्रख्यात दिग्गजों को सम्मानित करती रही हैं और आजीवन करती रहेगी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि मयंक जी ने संस्था परिवार के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। वात्सल्य सेवा संस्थान की संस्थापक चेतना सक्सेना ने संस्थान के 45 दिव्यांग बच्चों को जादूगर जूनियर ओ पी शर्मा का शो दिखाने के लिए डॉ. रजनीश सक्सेना एवं उनके संगठन परिवार के प्रति हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर डॉ. रजनीश सक्सेना, सी एल शर्मा, डॉ. डी सी शर्मा, संतोष उपाध्याय, डॉ. सरताज हुसैन,राजेंद्र गुलाटी, सी ए विनीश अरोरा, चेतना सक्सेना, रचना सक्सेना, विशेष कुमार, मनीष रस्तोगी, सचिन श्याम भारतीय,अमर सिंह परमार,पार्षद पूनम गौतम, साहिल सक्सेना,धीरज कुमार, सौरभ सक्सेना, हरजीत कौर,रवि सक्सेना आदि उपस्थित रहे। 

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.