गौ रक्षा संरक्षण को लेकर गौ रक्षा परिषद ने आयोजित की बैठक,

Praveen Upadhayay's picture

गौ रक्षा संरक्षण को लेकर गौ रक्षा परिषद ने आयोजित की बैठक,
सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़कर सम्मानित किया

RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में चौकी के पास अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद की बैठक महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरज देवी शर्मा के निवास स्थान पर अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन गंगवार के नेतृत्व में आयोजित की गयी, जिसमें संगठन ने सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ कर सम्मानित किया गया, और संगठन के पदाधिकारियों से गौ रक्षा के संरक्षक के लिए कहा, 

इससे पहले अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीरज देवी शर्मा ने प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन गंगवार, नवाबगंज विधानसभा अध्यक्ष शेखर दिवाकर, मीडिया प्रभारी हरीश कुमार गंगवार, भोजीपुरा महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर तुलसी देवी राजपूत, आदि का फूल माला पहनाकर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया,

अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन गंगवार ने अखिल भारतीय गौ रक्षा की 'जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बरेली नीरज देवी शर्मा, जिला महामंत्री प्रवीन भारद्वाज, ब्लाक फतेहगंज पश्चिमी के मंत्री पप्पू , जिला मंत्री राजीव दिवाकर, अभिषेक शर्मा, विधान सभा अध्यक्ष नबाबगंज शेखर दिवाकर सहित अन्य सभी को नियुक्ति पत्र देकर सदस्यता ग्रहण कराई,  संगठन के बरेली जिला मीडिया प्रभारी हरीश कुमार गंगवार ने सभी पदाधिकारियों से जन सहयोग द्वारा गौ माता के संरक्षण करने को कहा और संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने की बात कही, और सभी को बधाई देकर गौ माता की रक्षा करने की अपील की,              

इस मौके पर भोजीपुरा महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष डा.तुलसी देवी राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी हरीश कुमार  गंगवार, प्रमोद वर्मा, देवपाल गंगवार ,जिला मंत्री राजीव दिवाकर, मनोज शर्मा, जिला अध्यक्ष विमल कुमार, सोनी शर्मा, बबली शर्मा, शशि गंगवार, प्रमोद कुमार, नवीना देवी, कान्ती देवी, कमलेश शर्मा , विनोद कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे,                                  

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित  प्रताप सिंह की फोटो

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.