RGAन्यूज़ संवाददाता बिहार देवरिया
देवरिया थाने के मुहब्बतपुर गांव निवासी मुन्नीलाल राय के पुत्र संजय कुमार यादव की शादी वर्ष 2007 में सोनपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजकुमार राय की पुत्री गुड़िया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद अब तक चल रहा है।
मुजफ्फरपुर:- पारू प्रखंड के देवरिया थाने के मुहब्बतपुर गांव में रविवार सुबह आपसी विवाद में पत्नी की पिटाई कर घायल कर दिया गया। पूर्व विधायक की बेटी पर ससुरालजन के जानलेवा हमले की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। वहीं, पूर्व विधायक के स्वजन भी पहुंचे और ससुरालीजन के साथ पुलिस से उलझने लगे। इस पर दोनों ओर से तनाव देखते हुए पुलिस ने दो हथियार जब्त करते हुए सात लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है।
बताते हैं कि देवरिया थाने के मुहब्बतपुर गांव निवासी मुन्नीलाल राय के पुत्र संजय कुमार यादव की शादी वर्ष 2007 में सोनपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजकुमार राय की पुत्री गुड़िया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद अब तक चल रहा है। संजय कुमार यादव ने बताया कि जब से शादी हुई है घर में कलह होती रहती है। खाना बनाने के लिए मां पर दबाव देना और नहीं बनाने पर गाली-गलौज व मारपीट करना रूटीन बन गया है। बगैर राय-मशविरा किए पत्नी अपनी मां के घर पटना चली जाती।
विरोध पर गाली-गलौच करती है। रविवार को मारपीट करने की बात स्वीकार करते हुए संजय ने बताया कि मां को थप्पड़ मार देने पर घटना हुई। मायकेवाले हत्या की नीयत से राइफल व बंदूक से लैस होकर पहुंचे। हमारे व परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस नहीं पहुंचती तो हमारी हत्या हो जाती। उधर, गुड़िया के भाई राजन यादव ने बताया कि बहन के साथ ससुरालीजन ने मारपीट कर जिंदा जलाने के लिए गैस सिलेंडर खोल रखा था। समय पर नहीं पहुंचते तो उसकी हत्या कर दी जाती। शादी के बाद से संजय लगातार बहन के साथ मारपीट करता है। हत्या कर शव गायब कर देने की धमकी दी जाती है। वह बार-बार पैसा व अन्य सामान की मांग करता। नहीं देने पर बहन को प्रताड़ित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि रायफल व बंदूक लाइसेंसी हैं। इसके कागजात थाने को दिए गए हैं। विवाद इतना बढ़ गया था कि थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने दारोगा अनुराधा कुमारी, प्रवीण कुमार, योगेन्द्र कुमार सिंह, सैफ व क्यूआरटी को बुलाकर मामले को नियंत्रित कर सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर पहुंचे तभी पांच-सात लोग हथियार से लैस होकर आ गए। परिवार के लोगों के साथ ही पुलिस से उलझने लगे। मुखिया पति गुड्ड पटेल ने समझाया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी। इस पर गुड़िया की मां प्रभा देवी, भाई राजन यादव, साजन यादव, साल्वी देवी, मनीष कुमार व आदित्य कुमार और दूसरे पक्ष के संजय कुमार यादव व उसकी मां को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। एक राइफल व बंदूक जांच के लिए जब्त की गई है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के मार्गदर्शन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।