Crime: आठ लाख दहेज नहीं दिया तो बहू को घर से निकाला, पुल‍िस ने पति समेत सात पर दर्ज किया मुकदमा

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ उत्तराखंड हरिद्वार संवाददाता

Roorkee Crime भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानकमाजरा गांव निवासी शबनूर की शादी वर्ष 2017 में रिहान निवासी बडी मस्जिद के पास होजरानी मालवीय नगर दिल्ली से हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद उसके ससुर की मौत हो गई थी।

संवाद सूत्र, भगवानपुर: Roorkee Crime महिला से दहेज में आठ लाख रुपये की मांग की गई। दहेज की रकम नहीं देने पर महिला को घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके में आकर भी उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने इस मामले में पति समेत सात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

2017 में द‍िल्‍ली से हुई थी शादी

भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानकमाजरा गांव निवासी शबनूर की शादी वर्ष 2017 में रिहान निवासी बडी मस्जिद के पास होजरानी, मालवीय नगर, दिल्ली से हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद उसके ससुर की मौत हो गई थी। ससुर की मौत के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग दहेज में आठ लाख रुपये की मांग करने लगे थे। महिला ने जब दहेज देने में असमर्थता जताई तो उसे घर से निकाल दिया। महिला अपने मायके आ गई।

रुपये देने से इन्कार किया तो कर दी पिटाई

 

आरोप लगाया कि 24 अगस्त 2022 को ससुराल पक्ष के लोग महिला के मायके आये और दहेज में आठ लाख रुपये की मांग की। जब महिला ने इन्कार किया तो उसकी पिटाई कर दी। महिला ने शोर मचाया तो आरोपित धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। महिला ने इस बात की पुलिस से शिकायत की थी। इनका मामला महिला हेल्प लाइन में चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने महिला हेल्पलाइन की संस्तुति पर पति रिहान, सास नसरीन, देवर रहमान, सलमान, ननद यासमीन, गुलाब तथा चाचा ससुर असलम निवासी बड़ी मस्जिद, होजरानी, मालवीयनगर, दिल्ली पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

भगवानपुर: भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने इन्कार कर दिया। पीड़ित ने इस बावत पुलिस से शिकायत की है। युवती के मुताबिक 23 नवंबर को युवक ने उससे बात करने के लिए उसे अपने घेर में बुलाया। यहां शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। पीड़ित युवती ने इस बावत अपने स्वजन को बताया। इसके बाद स्वजन उसे लेकर भगवानपुर थाने पहुंचे। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर पर जाहिद पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.