राशिफल 19 जनवरीः शनिवार को शनि हो रहे उदित, देखें किन-किन राशियों की चमकेगी किस्मत

Praveen Upadhayay's picture

RGA News राशिफल

मेष:

आज शनि महाराज उदित हो रहे हैं और चंद्रमा का प्रवेश मिथुन राशि में हुआ है। इन दोनों ग्रहों की स्थिति में बदलाव का आपकी राशि पर क्या असर होगा आज, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे। सबसे पहले मेष राशिः-

गणेशजी की दृष्टि से आज आपका दिन मिश्रित फलदायी है। आपको आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे। नौकरी एवं व्यवसाय में आपको सकारात्मक माहौल मिलेगा। कार्य करने कि प्रेरणा मिलेगी। छोटे प्रवास का योग है। महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने कि गणेशजी सलाह देते हैं।

वृषभ:

आलस्य व आराम को त्यागकर आगे बढ़ें, अन्यथा हाथ में आया हुआ अवसर आप गवां सकते हैं। विचारो में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज किसी नए काम को शुरू करना हितकारी नहीं है, हो सके तो टालें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। आपको जमीन, मकान आदि दस्तावेजों के विषय में ध्यान रखें। भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा।

मिथुन:

दिन की शुरूआत अच्छी होगी। मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। अधिक खर्च पर संयम रखें। मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें। आपके किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा।

कर्क:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ सकता है। संतान के विषय में आपको परेशानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है। संबंधियों के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें एवं धन हानि की आशंका है।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। मन विचारों में खोया रहेगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा, जो कि लाभदायी होगा। धनप्राप्ति के योग हैं।

कन्या:

आज दिन शुभ फलदायी होगा। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारियों के लिए लाभप्रद दिन है। प्रमोशन की संभावना अधिक है। उच्चअधिकारियों से लाभ होगा। मान-सन्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। सरकार से लाभ होगा।

तुला:

आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। विदेश में रहने वाले मित्रों और स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। व्यवसाय और नौकरी में साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन सावधानी से बिताएं। नए कार्यों का प्रारंभ हो सके तो टालें। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता पूर्वक विचार करें। अधिक खर्च ना हो, इस बात का ध्यान रखें। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा।

धनु:

दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक तथा तार्किक विचार-विनिमय होगा। साझेदारी से लाभ मिलेगा। सम्मान और ख्याति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख और आनंद मिलेगा।

मकर:

व्यापार में आज विस्तार हो सकता है। इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएंगे। धन के लेन-देन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च हो सकता है। नौकरी में साथ काम करने वालों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। नया काम हो सके तो टाल दें। आपके विचारो में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। महिलाओं को अपने वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। लेखन कार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। आकस्मिक खर्च का योग है।

मीन:

आकस्मिक खर्च में सावधानी बरतें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण विवाद न हो इसका ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद स्थिति में सुधार होगा। आनंद की प्राप्ति होगी। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। नौकरी में कुछ बातों को लेकर चिंतित होंगे। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.