राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने हेतु महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के निवास पर हुआ बैठक का आयोजन

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़ बरेली समाचार

बरेली:- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने से पूर्व प्रत्येक प्रान्त में राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा निकाली जानी है। ताकि, यात्रा का पावन सन्देश और उद्देश्य जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

इसी क्रम मे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में ब्रज प्रान्त की राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा निकाली जायेगी इस यात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुंचा जाएगा उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश के बारे में उनको अवगत कराया जाएगा ।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में ब्रज प्रांत की यह यात्रा 8 दिसंबर से शुरू हो रही है जो जनपद मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा ,मैनपुरी, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, बदायूं, बरेली ,शाहजहांपुर, पीलीभीत और फर्रुखाबाद में प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली जाएगी जिसका उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की पारदर्शी नीतियों और भविष्य की उसकी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है बरेली आगमन पर इस यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा और लगभग 20 से 25 किलोमीटर तक का मार्ग सुनिश्चित किया जा रहा है जगह-जगह कांग्रेस जन बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर इस यात्रा का जोरदार स्वागत करेंगे ।

उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला उपाध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि, जिला महासचिव जिया उर रहमान, युवा नेता पारस शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी, डा सदाकत हुसैन शेख, योगेश जौहरी, नन्हे, उस्मान खान, रियाजुल परधान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.