बिहार पुलिस में 75,543 पदों की भर्ती, आवेदन शुरू होने पर जानें क्या है अपडेट

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

Bihar Police Recruitment 2023 बिहार पुलिस में जल्द ही 75 हजार से अधिक पदों की भर्ती की अधिसूचना की जाएगी। राज्य सरकारी की मंगलवार 20 दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक में इस सम्बन्ध में फैसला लिया गया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने ट्वीट करके भी जानकारी दी।

 बिहार पुलिस में बंपर भर्ती का इंतजार कर रहे या बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती या बिहार पुलिस एसआइ भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। बिहार पुलिस 75,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती जल्द ही की जाएगी। इस सम्बन्ध में बिहार राज्य सरकार में उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने मंगलवार, 20 जनवरी 2022 को बिहार पुलिस बंपर भर्ती को लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि जल्द ही राज्य पुलिस में 75,543 पदों पर पुलिसकर्मियों की सीधी भर्ती की जाएगी। तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार पुलिस के सुदृढ़ीकरण एवं जनसंख्या के अनुपात में आवश्यकता आधारित नियुक्ति करने हेतु 75,543 पदों पर पुलिसकर्मियों की सीधी भर्ती होगी।”

 

  •  

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.