बसंत पंचमी 2023: बसंत पंचमी के दिन लगाएं यह पौधा, मां सरस्वती और माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ ज्योतिष समाचार

Basant Panchami 2023: वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें लगाने से मां सरस्वती प्रसन्न होती है।

Basant Panchami 2023: वास्तु शास्त्र में हर चीज का कोई न कोई महत्व जरूर बताया गया है। ऐसा ही कुछ, पेड़-पौधों को लेकर भी है। वास्तु के अनुसार कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते है। जिनको लगाने से घर में देवताओं की कृपा बरसने लगती है। ऐसा माना जाता है कि इन पौधों को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का घर में वास होने लगता है।

घर की आर्थिक स्थिति बनाता है बेहतर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी का पर्व इस साल 26 जनवरी के दिन मनाया जाएगा। बता दें बसंत पंचमी का दिन संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित रहता है।

इसी वजह से हिंदू धर्म और संस्कृति से जुड़े स्कूलों में उस दिन पूजा भी कराई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन मां सरस्वती का अवतरण हुआ था।

गौरतलब है कि ये पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ही मनाया जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस दिन घर में विद्या का पौधा जरूर लगाना चाहिए। जिसे मोरपंखी के नाम से भी जाना जाता है। इसे घर में सही दिशा में लगाने से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है

किस्मत चमकाता है विद्या का पौधा

कहते है कि उन लोगों को ही जीवन में सफलता हासिल होती है, जिनके ऊपर मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की कृपा रहती है। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक ग्रंथों में भी इस बात का उल्लेख मिलता है।

वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें लगाने से मां सरस्वती प्रसन्न होती है। उन्हीं में से एक पौधा है मयूर पंखी का। जिसे विद्या का पौधा नाम से भी जानते है।

ऐसा माना जाता है कि इसे किताब में रखने से ज्ञान बढ़ता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। इस पौधे को घर में लगाने से दिमाग तेज रहता है और इंसान के निर्णय लेने की क्षमता में भी विकास होता है।

सही दिशा में लगाने से मिलता है अपार धन

वास्तु शास्त्र के मुताबिक विद्या के पौधे को सही दिशा में लगाने से ही उसका शुभ फल मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में विद्या का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। साथ ही घर में अपार धन बना रहता है।

घर की उत्तर दिशा में लगाने से व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है और ज्ञान-बुद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। लेकिन इसे लगाने के साथ ही इस बात का ध्यान जरूर रखें कि समय-समय से इसकी कटाई-छंटाई करना बेहद जरूरी होता है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.