22 जनवरी: कर्क राशि में चंद्रमा का संचार इन राशियों पर शुभ

Praveen Upadhayay's picture

 RGA News राशिफल

मेष:

आज के दिन परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। आज भावनाओं में न बहें। वाणी पर संयम रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है।

वृषभ:

आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। पारिवारिक विषयों में रुचि लेंगे और यात्रा पर भी जा सकते हैं। पसंदीदा भोजन भी मिल सकता है।

मिथुन:

कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास चालू रखिएगा। आपके कार्य निर्धारित रूप से संपन्न होंगे। मित्रों और शुभेच्छकों के साथ मिलने से आपको आनंद होगा।

कर्क:

मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में बीतेगा। यात्रा की संभावनाएं हैं। पसंदीदा भोजन का स्वाद ले सकेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है।

सिंह:

अधिक भावुकता के कारण मन परेशान रहेगा। चर्चा या विवाद से बचिएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। व्यवहार में संयम और विवेक रखें।

कन्या:

आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा। विविध क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। इसमें स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर जगहों पर जा सकते हैं।

तुला:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। पदोन्नति की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में प्रफुल्लित वातावरण रहेगा। माता से लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक:

नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य कीजिएगा। आलस्य रहेगा। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज संभव हो तो टालिएगा।

धनु:

आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखिएगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। ईश्वर के ध्यान-योग आराधना से मन शांत रहेगा।

मकर:

आज आपका दिन शुभ होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। इससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ:

आज का दिन आनंददायी होगा। आपके कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन:

आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। स्वभाव में भावुकता रहेगी। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.