RGAन्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप
जनपद बरेली मीरगंज _आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत सुबह 11 ब्लाक मीरगंज के ग्राम नगरिया कल्याणपुर से हुई। ग्राम नगरिया कल्याणपुर से होते हुए सिंधौली सिल्लापुर, मंडनपुर, नगरिया सादात से होते हुए नगर पंचायत मीरगंज में समापन शाम को 6 बजे हुआ
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत ग्राम सिंधौली के बगिया चौक में एक सभा का आयोजन हुआ। सभा के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जनता को मौजूदा हालात से अवगत कराते हुए आगामी 2024 के चुनाव को लेकर पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराया। इस दौरान मीरगंज चेयरमैन इल्यास अंसारी ने कहा देश वर्तमान हालात बहुत ही खराब हैं मौजूदा सरकार में गरीब और अमीर के बीच की खाई निरन्तर बढ़ती जा रही है। महंगाई ऊनी चरम सीमा पर जा पहुंची है। रोजमर्रा के सामना की कीमतें आसमान छू रही हैं। गरीवों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। इस हालात से निपटने के लिये आने बाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है कांग्रेस ही आम आदमी का दर्द समझती है।
बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा पहलू हाथ से हाथ जोड़ो अभियान है जो सफलता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को धीरे धीरे मिलना शुरू हुई है उससे लग रहा है कि आने वाले समय में एक बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है आज हर वर्ग लगातार बढ़ रही महंगाई ,युवा वर्ग बेरोजगारी, व्यापारी वर्ग तरह-तरह के टैक्स आदि से परेशान है देश और प्रदेश की जनता अब यह समझ चुकी है कि उनको सिर्फ सपने दिखाए गए और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया गया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से भाजपा सरकार की तमाम विफलताओं को जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता के संदेशों को घर घर तक पहुंचाने का एक महा अभियान हाथ से हाथ जोड़ो अभियान है जिसके माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से सीधे संवाद बना रहे हैं ।
उपस्थित कांग्रेस जनों में जिलाउपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार, जिला प्रवक्ता एडवोकेट मुराद बेग, जिला सचिव डाक्टर मुदित प्रताप सिंह, रामपाल माली, संजीव शर्मा, एडवोकेट नदीम अख्तर, ब्लाक अध्यक्ष छेदा लाल गुर्जर, तोययब अली अंसारी, अकरम सैफी, ज़हीर अंसारी, मो0 शफी, गफ्फार खान, बब्बन खान, मुकीम, ज़ाहिद, जाकिर अल्वी, छोटे खान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।