सीताराम मंदिर में हुआ होली महोत्सव कार्यक्रम

Praveen Upadhayay's picture

 

RGAन्यूज़ बरेली न्यूज़
बरेली। कटरा चांद खां स्थित प्राचीन श्री सीताराम मंदिर में होली महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में सभी मूर्तियों को फूलों से सजाया गया। फागुनी गीतों से मंदिर गुंजायमान हो उठा। पुष्प वर्षा कर एक दूसरे के प्रेम का भक्तों ने इजहार किया। भारी संख्या में भक्तगणो ने होली महोत्सव का आनंद उठाया। इससे पहले मंदिर में वेद मंत्रों के साथ सभी मूर्तियों की पूजा की गई। आचार्य मुकेश मिश्रा ने मंच से होली का महत्व समझाते हुए बताया एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होना और समाज में एकता भाईचारे का संदेश  होली होली का पर्व ही देता है। महोत्सव के विश्राम पर विधि विधान से आरती की गई।
        इस दौरान सर्व श्री मंदिर के महंत उमाशंकर शास्त्री, अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ,मेजर एस सी गुप्ता ,संरक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा महामंत्री सोमपाल  प्रजापति, रामअवतार बर्मा, सुरेश दिवाकर, शेर बहादुर गुप्ता, अंकित  गुप्ता, प्रदीप मन्नू, अरुण शास्त्री एवं पंकज शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया I 
               

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.