एक्वा लाइन मेट्रो का उद्घाटन आज, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ​

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ नोएडा संवाददाता

ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो (Aqua Line Metro) 26 जनवरी से आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। पहले दिन सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद अगले दिन रविवार को सुबह 8 से रात 10 बजे तक चलेगी। हर रविवार को मेट्रो के चलने का समय यही रहेगा। बाकी दिन सुबह 6 से रात 10 बजे तक लोगों के लिए मेट्रो (Noida Metro) उपलब्ध रहेगी। आने वाले समय में भीड़ बढ़ने पर इसके समय में बदलाव किया जा सकता है। 

इस लाइन पर हर 15-15 मिनट में लोगों को मेट्रो उपलब्ध कराई जाएगी। अभी इस लाइन पर 12 मेट्रो से शुरुआत की जा रही है। आने वाले समय में इस लाइन पर कुल 19 मेट्रो चलाई जाएंगी। हर मेट्रो 4-4 कोच की होगी। रविवार को मेट्रो की 112 और बाकी दिनों में 128 सर्विस रहेंगी।

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन Noida Metro Rail Corporation एनएमआरसी NMRC के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि आज (25 जनवरी) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) नोएडा मेट्रो का शुभारंभ करेंगे लेकिन लोगों के लिए इसे 26 जनवरी को ही शुरू किया जाएगा। पहले दिन सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक मेट्रो चलेगी। छुट्टी का दिन होने के कारण हर रविवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। बाकी दिनों में सुबह 6 से रात 10 बजे तक मेट्रो के चलने का समय रहेगा।

पार्किंग में 35 हजार वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था

इस लाइन के 21 में से 16 स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा रहेगी। सभी स्टेशनों पर करीब 35 हजार वाहन खड़े हो सकेंगे। सबसे ज्यादा सेक्टर 76 पर करीब 300 वाहनों की पार्किंग होगी। अभी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण पार्किंग सुविधा फरवरी के मध्य तक मिल पाएगी।

दस स्टेशनों पर कलाकृति बनाने का काम पूरा

इस लाइन के 10 स्टेशनों की दीवारों पर कलाकृति बनाने का काम पूरा हो गया है। कलाकृति के जरिए शहर की विशेषताएं, भारतीय संस्कृति को दर्शाया गया है। इनको कलाकृतियों का संग्राहलय नाम दिया है। 

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.