![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ टीम,लखनऊ
प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बरेली सेंट्रल जेल के 245 कैदियों की रिहाई का आदेश जारी कर दिया है। जेल प्रशासन शनिवार को इन कैदियों को रिहा करेगा।
प्रदेश सरकार ने अगस्त 2018 में कैदियों की समय पूर्व रिहाई के लिए बनायी गई स्थायी नीति के तहत इन कैदियों के रिहाई का आदेश जारी किया है। स्थायी नीति के तहत प्रदेश की जेलों के कुल 1577 कैदी रिहाई के पात्र पाए गए हैं। बाकी के बचे हुए 1332 कैदियों की रिहाई की कार्रवाई शासन में चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें भी रिहा कर दिया जाएगा।
प्रमुख सचिव गृह ने जानकारी दी कि स्थायी नीति के तहत प्रदेश के 1577 कैदी पात्र पाए गए हैं। जिनके आवेदन को शासन से मंजूरी मिल गई हैं। पहले चरण में बरेली सेंट्रल जेल के 245 कैदियों के रिहाई का आदेश मिलते ही बरेली जेल प्रशासन को कैदियों के रिहाई के आदेश दे दिए गए हैं।
बाकी के बचे कैदी लखनऊ की आदर्श जेल के अलावा वाराणसी, आगरा, फतेहगढ़ और नैनी सेंट्रल जेलों के कैदी हैं। एडीजी जेल चंद्र प्रकाश के मुताबिक हत्या-बलात्कार, आतंकी गतिविधियों, राष्ट्रद्रोह व पास्को समेत जघन्य अपराध वाले कैदियों को स्थायी नीति में नही शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा रिहाई के लिए बनायी गई स्थायी नीति में बकायदा 12 श्रेणियां रखी गई हैं।