शिल्पी एवं लवी को मिला सीमा स्मृति साहित्य सम्मान

Praveen Upadhayay's picture

 

विविध संवाद के नारी विशेषांक का हुआ विमोचन

RGAन्यूज़ बरेली समाचार

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को रोटरी भवन में 15वें सीमा स्मृति साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की प्रतिष्ठित कवयित्री कु. शिल्पी सक्सेना और कु. लवी सिंह को 15वां सीमा स्मृति साहित्य सम्मान उनकी उल्लेखनीय और श्रेष्ठ  रचनाओं के लिए दिया गया। कार्यक्रम में विविध संवाद के नारी विशेषांक का विमोचन भी किया गया। नारी विशेषांक में नारी के विभिन्न पहलुओं पर रचनायें प्रकाशित की गयी हैं। सम्मान के कार्यक्रम में शिल्पी सक्सेना और लवी सिंह को हार, शाॅल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के अध्यक्ष गीतकार रमेश गौतम, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रश्मि पटेल, विशिष्ट अतिथि शायरा सिया सचदेव, डाॅ. कविता अरोरा, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव सत्येन्द्र सक्सेना ने प्रदान किया।  प्रशस्ति पत्र का वाचन रोहित राकेश और इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। सम्मानित कवयित्री शिल्पी सक्सेना ने अपनी रचना में ‘‘सोने सी थी पावन धरती, हवा में थी शीतलता’’ सुनायी तो श्रोताओं ने खूब तालियां बजायीं। सम्मानित कवयित्री लवी सिंह  ने जब अपनी रचना ‘‘हाँ औरत हूँ पर तुम्हारी गुलाम नहीं हूँ, जो आ जाऊँ चंद मीठी बातों में, इतनी भी नादान नहीं हूँ।’’ पर बहुत वाह वाही लूटी। 

कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। माँ शारदे की वंदना सत्येन्द्र सक्सेना ने बड़े ही मोहक ढंग से प्रस्तुत की। वंदे मातरम् श्रीमती शकुन सक्सेना, अरुणा सिन्हा, कल्पना सक्सेना और गिरीश परमार ने किया। क्लब का आव्हान गीत प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने किया। सभी का स्वागत सुरेंद्र बीनू सिन्हा और संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य पे्रमी के साथ-साथ क्लब के सदस्य निर्भय सक्सेना, ए. एस. अग्रवाल, अजय कुमार, धर्मदेव शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, सत्या शर्मा, अभय भटनागर, श्रीमती संध्या सक्सेना, श, ए.एल.गुप्ता, मुकेश सक्सेना, डाॅ. सुरेश रस्तोगी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.