![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ एजेंसी,मुंबई
मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर टिप्पणी करने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की शुक्रवार को निंदा की और कहा कि वे इस संवैधानिक पद के लिए अनुपयुक्त हैं।
निरुपम ने कहा- सुमित्रा महाजन की टिप्पणी साबित करती है कि वे इस संवैधानिक पद के लिए अनुपयुक्त हैं। उन्हें लोकसभाध्यक्ष बने रहने का हक नहीं है। उनकी टिप्पणी लोकसभा अध्यक्ष के गरिमापूर्ण पद को नीचा दिखाती है।
इंदौर से लोकसभा सदस्य महाजन ने गुरुवार को वहां कहा था- ‘प्रियंका एक अच्छी महिला हैं। लेकिन उनकी (कांग्रेस महासचिव के रुप में) नियुक्ति यह भी दर्शाता है कि राहुल ने समझ लिया है कि वे अकेले राजनीति नहीं कर सकते, इसलिए उन्होंने अपनी बहन को मदद करने के लिए कहा है।