![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ एजेंसी रांची
70वें गणतंत्र दिवस पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची मोराबादी मैदान में तिरंगा फहराया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि नक्सली राज्य के विकास की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रहे हैं।
उन्होंने राज्य के सुरक्षा उपायों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड सरकार नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों का निमार्ण कर रही है। नक्सली गतिविधियां 21 से 19 जिलों तक सीमित हो गई हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री रघुबर दास ने दुमका में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। कृषि आशीवार्द योजना लागू की गई है, जिससे 22.76 लाख छोटे और मध्यम श्रेणी के किसानों को लाभ होगा। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने भी यहां झंडा फहराय