राहुल गांधी की रैली का महागठबंधन के नेताओं को न्योता

Praveen Upadhayay's picture

 RGA News Up

राहुल गांधी तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली को संबोधित करेंगे। राहुल संग इस रैली में महागठबंधन के प्रमुख नेता भी मंच साझा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने सोमवार को महागठबंधन के दलों के सभी नेताओं को रैली का आमंत्रण दिया। 

डॉ. झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद यादव, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा अध्यक्ष जीतनराम मांझी, विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी, माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार, सीपीआई के सत्यनारायण सिंह को फोन पर आमंत्रण दिया। 

उन्होंने कहा कि इन नेताओं के पटना से बाहर होने के नाते दूरभाष पर बात की गई है। उनके आने पर मिलकर भी आमंत्रण दिया जाएगा। इससे पहले बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भी सहयोगी दलों के नेताओं से फोन पर बात की थी।

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.