

RGA news
US Presidential Election 2024 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने एलन मस्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने कहा है कि मैं अगर 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुना जाता हूं तो एलन मस्क को अपना सलाहकार बनाना चाहूंगा। उन्होंने ट्विटर से 75 फीसद कर्मचारियों को
एलन मस्क के मुरीद हुए विवेक रामास्वामी (फोटो एपी)
HIGHLIGHTS
- एलन मस्क के मुरीद हुए विवेक रामास्वामी।
- रामास्वामी ने कहा- मस्क को अपना सलाहकार बनाना चाहूंगा
वॉशिंगटन,। अमेरिका के राष्ट्रपति पद (US Presidential Election 2024) के लिए अगले साल होने वाले चुनाव में कई भारतीय उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) का भी नाम शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने एलन मस्क को लेकर बड़ा बयान दिया है।