लंदन में प्रदूषण रोधी शुल्क वसूलने के खिलाफ प्रदर्शन, लोगों ने सड़क पर लगे कैमरे भी तोड़े

Praveen Upadhayay's picture

RGA news 

  •  

लंदन में प्रदूषण रोधी शुल्क वसूलने के खिलाफ प्रदर्शन, लोगों ने सड़क पर लगे कैमरे भी तोड़े

लंदन में बनाए यूएलइजेड क्षेत्रों में 2006 से पहले बनी ज्यादातर गैस कारों और वैन तथा 2015 से पहले के डीजल वाहनों पर रोजाना करीब 16 डालर जुर्माने का प्रविधान है। इसे 2019 में मध्य लंदन में लागू किया गया था और 2021 में शहर के अंदरूनी उपनगरों तक इसका विस्तार कर दिया गया था। मंगलवार से यह ग्रेटर लंदन में लागू हो गय

वायु प्रदूषण के कारण लंदन में हर साल करीब 4,000 लोगों की मौत हो जाती है।

लंदन,  ब्रिटेन की राजधानी लंदन में मंगलवार को पुराने वाहनों पर लागू प्रदूषण रोधी शुल्क के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर यातायात पर नजर रखने वाले कैमरे तोड़ दिए। ये प्रदर्शनकारी स्वंय को 'ब्लेड रनर्स' कहते हैं। शहर के 'अल्ट्रा लो एमिशन जोन' (यूएलइजेड) को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।

लंदन में बनाए यूएलइजेड क्षेत्रों में 2006 से पहले बनी ज्यादातर गैस कारों और वैन तथा 2015 से पहले के डीजल वाहनों पर रोजाना करीब 16 डालर जुर्माने का प्रविधान है। इसे 2019 में मध्य लंदन में लागू किया गया था और 2021 में शहर के अंदरूनी उपनगरों तक इसका विस्तार कर दिया गया था।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.