पागलों की तरह क्यों चिल्ला रहे...', पैपराजी पर भड़के शाहिद कपूर, बिहेवियर से नाराज लोग

Praveen Upadhayay's picture

RGA news 

Shahid Kapoor Angry On Paps बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को हाल ही में अपने परिवार के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान शाहिद पैपराजी पर भड़क गए और उन्हें डांटने लगे। शाहिद का एक वीडियो भी सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप देख कुछ लोग शाहिद पर नाराज हो रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडिय

Shahid Kapoor का पैपराजी पर फूटा गुस्सा। Photo-Instagram

HIGHLIGHTS

  1. पैपराजी पर आगबबूला हुए शाहिद कपूर
  2. शाहिद कपूर ने पैपराजी की लगाई क्लास
  3. शाहिद कपूर का वीडियो देख भड़के लोग

नई दिल्ली, Shahid Kapoor Lost His Calm On Paps: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कहीं भी जाते हैं, वे पैपराजी से घिर जाते हैं। कुछ सेलेब्स शांति से पैपराजी को फोटोज देते हैं, मगर कई बार वे अपना आपा खो देते हैं। बीते दिनों भूमि पेडनेकर पैपराजी पर नाराज हो गई थीं और अब शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का गुस्सा फूटा है।

मीडिया पर भड़के शाहिद कपूर

हाल ही में, अभिनेता अपनी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) और सासू मां के साथ मुंबई में स्पॉट किए गए। इस दौरान वह पैपराजी पर आगबबूला हो गए। उन्होंने पैप्स को खरी-खोटी भी सुनाई। शाहिद का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि शाहिद गुस्से में पैपराजी की क्लास लगा रहे हैं।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.