बेहद खास है करीना कपूर के बर्थडे का केक, बहन करिश्मा ने ऐसे किया विश, देखें तस्वीरें

Praveen Upadhayay's picture

RGA news 

Kareena Kapoor Birthday बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक करीना कपूर खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का ये जन्मदिन कई मायनों में खास होने वाला है। ऐसे में एक्ट्रेस अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ अपना यह खास दिन सेलिब्रेट करते हुए भी नजर आईं। इस कुछ झलक उनकी बहन करिश्मा कपूर ने दिखाई है

  1. आज अपना 43वां बर्थडे मना रही हैं करीना कपूर खान
  2. बहन करिश्मा ने खास अंदाज में किया विश
  3. बर्थडे पर पोज देती नजर आईं कपूर सिस्टर्स

नई दिल्ली,: 'जाने जान' से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 43वां बर्थडे मना रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही हैं। बेबो पटौदी पैलेस में अपने जन्मदिन की प्री बर्थडे पार्टी करती हुई दिखाई दे रही हैं।

इस पार्टी की कुछ तस्वीरें करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में करीना सिंपल लुक अपने अपनी फिल्म से जुड़ा केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही करिश्मा कपूर ने बेबो को विश करते हुए एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.