सलवार-सूट में ससुराल पहुंचीं नई-नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा, फ्लॉन्ट किया मंगलसूत्र

Praveen Upadhayay's picture

RGA news 

Parineeti Chopra Raghav Chadha Video परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ऑफिशियली पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने बीते दिन धूमधाम से शादी रचाई। शादी के बाद अब परिणीति अपने ससुराल पहुंच गई हैं। दिल्ली से उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नई नवेली दुल्हन परिणीति सलवार-सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना मंगलसूत्र भी फ्लॉन्ट किया।

राघव के साथ ससुराल पहुंचीं परिणीति चोपड़ा। Photo Credit- Instagram

 नई  Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Photos: लंबे समय से परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। अब फाइनली दोनों ने शादी करके सात जन्मों तक एक साथ रहने की कसम खा ली। 24 सितंबर 2023 को दोनों ने उदयपुर में शादी की। अब परिणीति अपने ससुराल पहुंच गई हैं।

बी-टाउन के फेवरेट कपल्स की लिस्ट में शुमार हो चुके परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने रविवार को अपनी शादी और वेडिंग रिसेप्शन एन्जॉय करने के बाद 25 सितंबर को उदयपुर से दिल्ली आ गए। लीला पैलेस से निकलते हुए परिणीति और राघव को शादी के बाद पहली बार स्पॉट किया गया। अब दोनों को अलग-अलग लुक में दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.