![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/04_10_2023-luna__23547349.jpeg)
RGA news
Noise ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग भारत में लॉन्च कर दी है। इस रिंग को लूना नाम दिया गया है। ये डिवाइस आपकी हेल्थ का ध्यान रखती है। कीमत की बात करें तो इसे आप 14999 रुपये में खरीद सकते हैं। स्मार्ट रिंग सात-रिंग साइज और पांच कलर ऑप्शन है। बता दें कि कंपनी इस डिवाइस पर कुछ ऑफर्स भी दे रही है। आइये इसके बारे में विस्तार से जाने।
Noise ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग Luna भारत में लॉन्च की।
HIGHLIGHTS
- Noise ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग Luna को भारत में लॉन्च कर दिया है।
- यह अपने यूजर्स की डेली हेल्थ एक्टिविटी पर नजर रखती है।
- लूना रिंग की कीमत 14,999 रुपये है और इसे आज यानी 4 अक्टूबर से gonoise.com से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
, नई दिल्ली। भारत में Noise ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग को लॉन्च कर दिया है, जिसे लूना रिंग कहा है। स्मार्ट वियरेबल को अपने यूजर्स की डेली हेल्थ एक्टिविटी पर नजर रखती है। इसमें तीन मुख्य मेट्रिक्स -Sleep, Readiness और Activity मिलती है। इतना ही नहीं ये 70 से अधिक मेट्रिक्स पर नजर रखती है और इसमें एडवांस सेंसर और बेहतर फीचर मिलता है।