आरबीआई सहायक भर्ती परीक्षा तिथियों में हुआ बदलाव, अब इन डेट्स में होगा एग्जाम

Praveen Upadhayay's picture

RGA news 

 

RBI Assistant Exam 2023 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से असिस्टेंट पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक अब आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 18 एवं 19 नवंबर 2023 और मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा। एग्जाम से कुछ दिन पूर्व उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे।

RBI Assistant Exam 2023 हुआ बदलाव, प्रीलिम और मेंस एग्जाम शेड्यूल यहां से चेक करें।

HIGHLIGHTS

  1. आरबीआई असिस्टेंट भर्ती की परीक्षा तिथियों में हुआ बदलाव।
  2. 18 एवं 19 नवंबर को आयोजित होगा प्रीलिम एग्जाम।
  3. मेंस एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर 2023 को किया जायेगा।

, नई दिल्ली। RBI Assistant Exam 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से असिस्टेंट के 450 पदों पर भर्ती निकाली गयी थी। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया में भाग लिया है उनके लिए बड़ी खबर है। आरबीआई की ओर से असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए एग्जाम तिथियों में बदलाव किया गया है। आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर दी गयी जानकारी के अनुसार अब प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 18 एवं 19 नवंबर 2023 और मेंस एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर 2023 को किया जाएगा।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.