![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/09_10_2023-jio_mami_mumbai_film_festival_23551843.jpeg)
RGA news
Jio MAMI Mumbai Film Festival 2023 Jio MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल ने सोमवार को 2023 के लिए अपनी लाइन-अप की घोषणा कर दी है। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में दक्षिण एशिया की समकालीन फिल्मों और नई सिनेमाई आवाजो पर विशेष ध्यान देने वाली 250 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
Jio MAMI Mumbai Film Festival 2023 Photo Credit X
नई दिल्ली।: इस महीने मनोरंजन का तड़का दर्शकों के लिए दो गुना होने जा रहा है। Jio MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल ने सोमवार को 2023 के लिए अपनी लाइन-अप की घोषणा कर दी है। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में दक्षिण एशिया की समकालीन फिल्मों और नई सिनेमाई आवाजो पर विशेष ध्यान देने वाली 250 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
क्या होगा इस बार खास
भारत, बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के नई और सेकंड टाइम के फिल्म मेकर्स के साथ-साथ यूके और जर्मनी के डायस्पोरा फिल्म मेकर्स की 14 फिल्में शामिल होंगी। जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में 40 से ज्यादा वर्ल्ड प्रीमियर, 45 एशिया प्रीमियर और 70 से ज्यादा साउथ एशिया प्रीमियर शामिल होगा।