![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/16_10_2023-hssc_cet_admit_card_2023_23557383.jpeg)
RGA news
Haryana Group D Admit Card 2023 ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए अर्हता निर्धारित करने हेतु हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा 21 व 22 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाने वाली हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड रविवार 15 अक्टूबर जारी कर दिए गए। सरकार ने रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का एलान किया है
Haryana Group D Admit Card 2023: डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर एक्टिव है।
HIGHLIGHTS
- उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड रविवार, 15 अक्टूबर जारी कर दिए गए
- इसे परीक्षा तिथि तक डाउनलोड कर सकते हैं।
- परीक्षा का आयोजन 21 व 22 अक्टूबर को दो पालियों में
- डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर एक्टिव है
नई दिल्ली। एचएसएससी द्वारा 21 व 22 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली ग्रुप डी (CET) परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा सुविधा देने का ऐलान किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड के माध्यम से हरियाणा रोडवेज की बसों में परीक्षा तिथियों पर मुफ्त बस सेवा का लाभ ले सकेंगे।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2023 के लिए पंजीकरण किए लाखों उम्मीदवारों के महत्वपूर्ण अपडेट। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीईटी 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आयोग ने हरियाणा ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 उम्मीदवारों के डाउनलोड के लिए रविवार, 15 अक्टूबर 2023 जारी किए।